बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को बेनीपट्टी नगर के संसारी चौक स्थित कौशल्यानाथ सर्विसेज के सामने यूटीएल सोलर डिस्ट्रीब्यूटर व सारथी ई रिक्सा के शोरूम का उद्घाटन किया।
विधायक श्री झा ने इस मौके पर कहा कि बेनीपट्टी नगर में अब व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। इससे ग्राहकों को लाभ मिलेगा। जो समान खरीदने के लिए लोग दूसरे जिला जाने के लिए बाध्य होते थे, अब उन्हें वो समान बेनीपट्टी में ही उपलब्ध होगा।
श्री झा ने कहा कि अधिक से अधिक शोरूम खुलने से बाजार विकसित होता है। आज हर जगह की स्थिति में सुधार हुआ है। इसका परिणाम है कि हर जगह लोग आराम से धंधा व दुकानदारी कर पाते है।
इससे पूर्व संस्थापक के द्वारा विधायक श्री झा के साथ अन्य उपस्थित लोगों को पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया।
मौके पर संचालक विनीत कुमार झा, गोविंद झा दादा, चंदन ठाकुर, सरोज झा, लालजी, नारायण झा, चंदन झा आदि थे।
Follow @BjBikash