बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी ने बेनीपट्टी के दामोदरपुर गांव के कालिशचंद्र झा कन्हैया को जिला कांग्रेस का महासचिव मनोनीत किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शीतलाम्बर झा ने इस संबंध में श्री झा को जानकारी देते हुए कहा कि उनका मनोयन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के अनुमोदन पर किया जा रहा है।


वही जिलाध्यक्ष श्री झा ने कन्हैया के महासचिव मनोयन पर खुशी प्रकट करते हुए कहा है कि पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि आप कांग्रेस पार्टी के नीति एवं सिद्धान्त का अनुपालन करते हुए प्रायोजित पार्टी कार्यक्रम को सक्रियता के साथ कार्यान्वित कराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की अपेक्षा के अनुरूप स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएंगे।


उधर, कालिशचंद्र झा कन्हैया के मनोयन पर बेनीपट्टी कांग्रेस अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, बैधनाथ झा, अशोक कुमार चौधरी, गोरख झा, नलिनी रंजन उर्फ रूपन, विजय कृष्ण झा, महादेव मिश्र, मिहिर झा, फिरन पासवान, सुनील झा, मनोज कुमार मिश्र, सुनील कुमार झा, सुधीर झा, राजेश झा, पवन कुमार महतो आदि ने खुशी प्रकट कर बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post