बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के शिवनगर गांव के अधिवक्ता कौशल कुमार झा को पटना उच्च न्यायालय द्वारा वरीय अधिवक्ता मनोनीत किया गया है। जिस कारण मिथिला प्रक्षेत्र के लोगों खासकर वकील वर्ग में हर्ष व्याप्त है। विभिन्न संगठन के लोगों ने श्री झा को बधाई दिया है।बताते चलें कि श्री झा प्रख्यात वकील एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति स्व. ताराकांत झा के सुपुत्र हैं।
इन्होंने भारत सरकार के वकील के रूप में 20 वर्षों तक कार्य किया है साथ ही पटना उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता के रूप में 13 वर्षों तक कार्य किया है। वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, यूपीएससी एवं बिहार विधान परिषद के भी वकील है। इन्हें दिवानी एवं फौजदारी मामलों में दक्षता हासिल है।
उनके मनोनीत पर शाहपुर के निवर्तमान मुखिया मंजू देवी, समाजसेवी कमल बैठा, पैक्स अध्यक्ष काशीनाथ झा मंगल, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी, जेडीयू अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, ललित सिंह, समाजसेवी सह मैरीन चीफ इंजीनियर विनोद शंकर झा लड्डू, संतोष झा, पिंकू झा, दीपक झा मंटू, समीर झा मोनू आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके गांव-पंचायत के लिए गौरव की बात है। वही कई अधिवक्ताओं ने भी बधाई दी है।
Follow @BjBikash