बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के नए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी का परजुआर में भव्य स्वागत किया गया। नए प्रखंड अध्यक्ष के घोषणा होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया। परजुआर निवासी सह संभावित जिला परिषद प्रत्याशी अलका झा के कार्यालय में नए प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी को फूल की माला, पाग व दोपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मुकेश झा, सुन्दरकांत मिश्र, रोहन यादव, गिन्द्रमोहन झा, प्रताप नारायण चौधरी, अन्नू ठाकुर, अमित सिंह, अरुण ठाकुर, राजकुमार झा, सुभाष चौधरी ने नए कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई दी।
नए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी को हर बूथ पर मजबूत बनाने के साथ साथ हर पार्टी कार्यकर्ता के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। एक एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए जान है।
Follow @BjBikash