बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस पार्टी ने परौल निवासी कौशल किशोर चौधरी को बेनीपट्टी कांग्रेस की कमान सौंप दी है। कौशल किशोर चौधरी करीब 1979 से लगातार कांग्रेस पार्टी को अपनी सेवा देते आ रहे है। वर्तमान में श्री चौधरी जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के पद पर थे।


कौशल किशोर चौधरी मुखिया के पद पर भी निर्वाचित हो चुके है। उनके पास राजनीतिक अनुभव है। जिसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कमजोर हो रहे बेनीपट्टी कांग्रेस में जान फूंकने के लिए अहम जिम्मेवारी दी है। 


आपको बता दे कि वर्ष-2019 में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह के निधन के बाद से बेनीपट्टी कांग्रेस के अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था। कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी के कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे।


नए कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी में जान फूंकने के साथ साथ कार्यकर्त्ताओ को एकजुट करना होगा। वही, जल्द ही प्रखंड कमेटी का गठन करना होगा।


कौशल किशोर चौधरी के नए प्रखंड अध्यक्ष बनने पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ शकील अहमद, पूर्व एमएलए सह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भावना झा, अशोक चौधरी, बैधनाथ झा, मिहिर झा, मुकेश झा, दीपक कुमार मंटू, सुकेश झा, सुभाष झा ननकू आदि ने कौशल किशोर चौधरी को बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post