बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पौआम गांव में शुक्रवार के सुबह युवक के आत्महत्या मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। घटना के समय से ही लोग युवक के मौत पर तरह तरह के चर्चा कर रहे थे। जांच में गए पुलिस सहायक अवर निरीक्षक को भी लोगों ने मृतक के सौतेली मां के व्यवहार की शिकायत दबे जुबान से किये थे। उधर,  मृतक के मामा अकौर निवासी राजदेव यादव ने बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


वादी ने मृतक के पिता उत्तिम लाल यादव, सौतेली मां सुनीता देवी समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मृतक के सौतेली मां सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।


वादी ने बताया कि मृतक की मां की मौत पूर्व में हो चुकी है। मृतक के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर लिया।


एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि कांड के अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post