बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बर्री पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया प्रत्याशी राजा ठाकुर ने रविवार को रजघट्टा के मो इस्लाम नदाफी को बैसाखी दिए। बैसाखी मिलने पर नदाफी महीनों बाद घर से बाहर निकल कर लोगों से भेंट मुलाकात की।
मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ माह पूर्व खेत जाते समय मो. इस्लाम नदाफी का पैर फिसल गया। जिससे उसका पैर टूट गया। पैर टूटने के बाद वो लगातार घर में ही आराम करता था। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उक्त बातों की जानकारी राजा ठाकुर को हुई तो उसने अपने स्तर से चलने के लिए बैसाखी खरीद कर नदाफी को भेंट की।
राजा ठाकुर ने बताया कि आज संयोग से पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस्लाम नदाफी भी बैसाखी पर अब आराम से टहल सकता है। श्री ठाकुर ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने साथ समाज के लिए भी जीना चाहिए। एक-दूसरे की मदद हमेशा करना चाहिए।
Follow @BjBikash