बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आहूत कार्यक्रम के तहत रविवार को बेनीपट्टी राजद के नेताओं ने भदुली में आक्रोश व्यक्त किया। राजद नेताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम का पुतला फूंक कर जमकर विरोध प्रकट किया।

बेनीपट्टी प्रखंड में राजद युवा के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश यादव व महिला राजद के प्रदेश महासचिव गायत्री देवी के अगुआई में राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया। ओमप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से जनविरोधी कार्य कर रही है। अच्छे दिन का सपना दिखाकर लोगों से उसके वोट ले लिया। आज देश की जनता अपने पुराने दिन ही मांग कर रही है। 

केंद्र सरकार के विफलता के कारण पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर का दाम आसमान को छू रहा है। जिस पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। लोगों की महंगाई से जीना मुहाल हो गया है। पेट्रो मूल्यवृद्धि के कारण हर चीज महंगा हो गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post