बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के शाहपुर पंचायत के शिवनगर-रामपुर में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार अनूप पासवान की पत्नी तेतरी देवी (62) शुक्रवार की सुबह अपने आंगन की साफ सफाई कर रही थी।
इसी दौरान महिला को विषैले सांप ने काट लिया। महिला ने इनकी जानकारी घर के लोगों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन महिला को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज शुरू किया गया।
इलाज के दौरान ही महिला की मौत अचानक हो गयी। उधर, पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी, पैक्स अध्यक्ष काशीनाथ झा मंगल ने अंचल प्रशासन से तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है।
बता दे कि उक्त मुहल्ला में करीब दो माह से सड़क से लेकर घर तक जलजमाव बना हुआ है। जिसके कारण विषैले जीव लोगों के घरों में प्रवेश कर रहे है।
Follow @BjBikash