बेनीपट्टी(मधुबनी)। जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता अभिषेक कुमार झा को पार्टी ने मधुबनी लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया है। अभिषेक कुमार झा दरभंगा जेडीयू यूथ के जिला उपाध्यक्ष भी है। अभिषेक कुमार झा ने BNN से बात करते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। वे उस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। पार्टी हित के लिए वे हमेशा से ही तत्पर रहे है। अभिषेक ने मनोनीत होने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जेडीयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप कुमार चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है।


अभिषेक कुमार झा के मनोनीत होने पर बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, जेडीयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत, प्रदेश सचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार झा, मीडिया सेल के संयोजक आलोक राज, माधव झा, जितेंद्र झा, बीजेपी नेता भास्कर चौधरी आदि नेताओं ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post