बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के केसुली गांव से दो बाइक चोरी हो गयी है। बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में साहरघाट के पहिपुरा गांव के विनय पंजियार ने बेनीपट्टी थाना में केस दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार पहिपुरा के विनय पंजियार अपने साथ पिरोखर के रामचंद्र महतो के साथ अपने ससुराल केसुली गया था। जहां ससुर महेंद्र पंजियार के नए घर का गृह प्रवेश था। ससुराल में दोनों बाइक लगा कर खाना खा कर सो गया। अगले दिन सुबह पांच बजे उठा तो आंगन से दोनों बाइक गायब थी। विनय पंजियार का स्पेलैंडर प्लस व राजेन्द्र महतो की पैशन प्रो बाइक चोरी हुई है।
इस संबंध में एसएचओ, बेनीपट्टी अरविंद कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर कांड के आईओ मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही बाइक बरामद कर ली जाएगी।
Follow @BjBikash