बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसूनी बारिश में जलजमाव की समस्या विकराल हो गयी है। इस समस्या से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। रविवार को बेहटा में जलजमाव की समस्या पर BNN के खबर पर भाजपा के M.L.C घनश्याम ठाकुर गंभीर हो गए है।


M.L.C श्री ठाकुर ने तुरंत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को फोन लगा कर जलजमाव को गंभीरता से लेकर निदान के लिए कहा। श्री ठाकुर ने कहा कि बेहटा में कुछ भागों में नाला का निर्माण हो चुका है। जाकर देखिए, की आखिर जलजमाव क्यों हो रहा है।


M.L.C से बात के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने मंगलवार को जलजमाव स्थल पर पहुँच कर इसके निदान के लिए कार्य करने की बात कही।


श्री ठाकुर ने बताया कि बेनीपट्टी भ्रमण के दौरान भाजपा के नेता डॉ बागीश कांत झा, गिरधारी झा मुन्ना आदि ने जलजमाव की समस्या की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार हर आम आदमी के विकास व सुविधा के लिए प्रयासरत है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post