बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पश्चिमी भूभाग स्थित अधवारा समूह के सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदी के पानी में वृद्धि होने से स्थानीय लोग बाढ़ की संभावना को लेकर आवश्यक वस्तु जुटा रहे है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना पूर्व में ही व्यक्त कर दी है। फिलहाल, धौंस नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज हुई है। जबकि, कुछ अन्य नदियों का जलस्तर अभी सामान्य से काफी नीचे है।


जबकि, स्थानीय लोगों एक कहना है कि बाढ़ की पूरी संभावना है। वही, लोगों ने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारी के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। जहां जहां बांध कमजोर अथवा टुटानी था। उसकी अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। जबकि, पूरे क्षेत्र में दर्जन से अधिक नदिया गुजरती है।


उधर, करहारा, पाली, बर्री पंचायत के लोग अभी से ही खाद्य सामग्री जुटा रहे है। लोग चावल, दाल, मोमबत्ती, माचिस, आवश्यक दवा खरीद कर घर में रखना शुरू कर दिए है। लोगों में बाढ़ को लेकर अभी से आशंकित बने हुए है। 


गौरतलब है कि बाढ़ आने के बाद करहारा व बर्री पंचायत पूरी तरह से जलप्रलय के बीच घिर जाता है। जहां आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती है। लोग घरों से निकल कर छत अथवा सरकारी स्कूलों पर शरण लेने पर मजबूर हो जाते है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post