बेनीपट्टी(मधुबनी)। रमज़ान के पवित्र महीने के खात्मे के साथ ही आज हिंदुस्तान में ईद का त्योहार बड़े ही सादगी से मनाई गयी।


आज इस मौके पर मधुबनी जिले के नजरा गांव के लोगों ने भी बड़े ही सादगी से ईद का त्योहार मनाया जिसमे यहाँ के लोगों ने अपने मुल्क की शांति व इस बीमारी से जल्द खात्मे की दुवा के  साथ साथ फलीस्तीन की शांति के लिए भी दुआऐं की और उनके हक़ के समर्थन में तख्तियां लिए नज़र आए जिसमे उनकी मजबूती और उनके समर्थन के लिए साथ खड़े नजर आए।


दुनिया भर के मुसलमानों के लिए फलीस्तीन की मस्जिदे अक़्सा खाना काबा सऊदी अरब के बाद दूसरी सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है इसीलिए मुसलमानों के लिए ये जगह बड़ी महत्वपूर्ण है इसीलिए उन पर हुए ज़ुल्म के खिलाफ दुनिया के मुसमलानो में रोष पाया जाता है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post