बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार सरकार के लॉकडाउन का प्रभाव बेनीपट्टी में नहीं दिख रहा है। राज्य सरकार जहां लॉकडाउन के बाद से संक्रमण में कमी की बात कह रहा है। वही, बेनीपट्टी में अब भी रोजाना दर्जनों पॉजिटिव मरीज मिल रहे है।
शुक्रवार को बेनीपट्टी P.H.C से जारी आंकड़ा के अनुसार 139 लोगों की जांच में 19 लोग पॉजिटिव पाए गए है।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शम्भू नाथ झा ने बताया कि लोगो को घरों में रहनव चाहिए, ताकि संक्रमण का चेन सिस्टम टूट सके। उन्होंने बताया कि लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी बनाना होगा, अन्यथा स्थिति विकट हो जाएगी।
Follow @BjBikash