बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हैवानियत की हद पार कर दी गयी है। पांच वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने बेनीपट्टी थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी शिवम कुमार मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्ची सुबह दस बजे अपने घर के आगे दरवाजे पर बैठकर पढ़ रही थी। इसी दौरान आरोपी मोबाइल लेकर पीड़िता के पास पहुँच कर मोबाइल दिखाने लगा।
कुछ ही समय के बाद बच्ची रोते हुए घर जाकर पूरी घटना की जानकारी मां को दी। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना बेनीपट्टी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी S.H.O रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
Follow @BjBikash