बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार के पीएचईडी मंत्री डॉ रामप्रीत पासवान ने रविवार को बेनीपट्टी के महमदपुर घटना के पीड़ितों से भेंट की। इस दौरान लचर पुलिस व्यवस्था पर परिजनों ने मंत्री को जमकर खरी खोटी सुनाई।


परिजनों ने इस दौरान मंत्री को पूरी घटना में पुलिस की ओर से की गई पक्षपात की जानकारी दी। परिजनों ने स्पष्ट कहा कि छठ पर्व के दौरान हुई विवाद में पुलिस ने जमकर पक्षपात किया। जिसके कारण आज भी उनके घर का सदस्य जेल में है। वहीं घटना के मुख्य आरोपित को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। 


मंत्री ने पूरी बात सुनकर पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि वे जल्द ही पूरे मसले की जानकारी सीएम को देंगे। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। इसके लिए उनकी पूरी सरकार तत्पर है। पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रही है। वहीं पत्रकारों से मंत्री ने कहा कि घटना बहुत ही जघन्य है। खासकर, होली के दिन इस तरह की घटना काफी दर्दनाक है। 


पीड़ित परिवार के हर मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगा। वहीं मामले में अगर पुलिस ने कोई पक्षपात किया है तो ऐसे पुलिस भी बच नहीं पाएंगे। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर झा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद खुशबू कुमारी आदि कई नेता मौजूद थे। इस दौरान वैशाली जिला के सांसद बीणा देवी ने भी परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post