बेनीपट्टी(मधुबनी)। अयोध्या में निर्माण हो रहे श्रीराम मंदिर के निर्माण में हर व्यक्ति को सहयोग देना चाहिए। सदियों से भारत की अपनी एक धार्मिंक संस्कृति रही है। इसी संस्कृति में कड़ी का काम करेगा राम मंदिर का निर्माण। अरेड़ के समाजसेवी ई. नवीन चन्द्र झा व प्रदीप झा बासु ने ये बातें शनिवार की देर शाम भाजपा सांसद डॉ अशोक यादव को पच्चीस हजार का निधि संग्रह चेक सौंपने के बाद कही। श्री झा ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से हर जाति-मजहब के लोग खुश है। ऐसा ही हमारी संस्कृति रही है। आपस में भाईचारा से समाज का निर्माण होता है। ई. झा ने कहा कि करीब पांच सौ वर्षों से राम मंदिर का मामला उलझा हुआ था। केन्द्र में मोदी की सरकार बनी तो मसला भी खत्म हो गया। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की धार्मिंक सांस्कृतिक की अपनी एक विरासत रही है। जिस विरासत में पूरे भारत के लोगों को नाज रहा है। मौके पर प्रदीप झा बासु, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, देवेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post