बेनीपट्टी(मधुबनी)। पांच वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम की भव्य मंदिर का निर्माण शुरु हो गया है। इससे लोगों में काफी उत्साह है। कुछ लोग जो राम मंदिर को लेकर अल्पसंख्यकों के बीच भ्रम फैला रहे थे। उन लोगों का भी भ्रम टूट गया। अल्पसंख्यक लोगों ने भी बढ़-चढ़कर निधि संग्रह में अपना योगदान दिया है। इससे बहुत लोगों का भ्रम टूटा है। ये बातें शनिवार की देर शाम बेनीपट्टी के बनकट्टा स्थित पेट्रोल पंप पर प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए भाजपा के मधुबनी सांसद डॉ अशोक यादव ने कहा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा निधि संग्रह के जरीये जनसंपर्क किया, तो लगा कि लोग मंदिर निर्माण से काफी उत्साहित है। पूरे विश्व का हिन्दू समुदाय काफी खुश है। श्री यादव ने कहा कि अयोध्या निर्माण का काम भी मोदी जी के नेतृत्व में ही हुआ। जब पहले बीजेपी मंदिर निर्माण की बात करती थी, तब विपक्ष के लोग मजाक उड़ाते थे। आज पूरा देश देख रहा है कि मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। वहीं सांसद ने कहा कि मधुबनी में कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही प्रयास किए जाएंगे। ताकि, इस क्षेत्र के किसान के साथ-साथ लोगों का स्तर उंचा हो। बता दे कि बनकट्टा में समाजसेवी गोविन्द झा व नंद झा की ओर से निधि संग्रह में अपना योगदान किया। इससे पूर्व अरेड के समाजसेवी इंजीनियर नवीन चन्द्र झा ने सांसद के समक्ष अपना योगदान किये। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, देवेन्द्र यादव, संजय सिंह, उमाशंकर गुप्ता, डॉ बागिसकांत झा, विवेकानंद झा, सुभाष चन्द्र उदय, डॉ एमटी रेजा आदि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post