बीएनएन प्रमुख :-
मां लक्ष्मी के कृपा से पल में  गरीब से अमीर हो जाते है। लेकिन, मां के एक नाराजगी के वजह से अमीर का धन गायब होने लग जाता है। मां नाराजगी से पूर्व ही आप को इसके संकेत देती है। लोग उपाय में देरी करते है, तो मां की महिमा से दूर हो जाते है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सच्चे मन से शुक्रवार को पूजा करें। मां की विशेष कृपा आप पर रहेगी। आज हम मां लक्ष्मी के नाराजगी के संकेत के संबंध में जानकारी दे रहे है, अगर इस तरह के संकेत आप को भी मिले तो जल्द ही इस समस्याओं को दूर कर लक्ष्मी के कृपा का भागी बने।


मनी प्लांट :- अगर आप अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगा रखे है। अगर मनी प्लांट का पत्ता सूख रहे है तो समझ ले कि, मां लक्ष्मी आप से नाराज है। आप को जल्द ही धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी अगर तुलसी का पौधा भी अचानक सूखने लगे, तो संकेत समझ ले।
छिपकली का गिरना :- यूं तो छिपकली हर घर के दिवार पर दिखाई देती है। लेकिन, कभी आप ने सोचा है कि छिपकली भी मां लक्ष्मी से जुड़ी संकेत देती है। बार-बार शरीर पर अगर छिपकली गिर रही है तो इसे बिल्कुल अनसुना न करें। ये शुभ नहीं माना जाता है। छिपकली का शरीर के दांये अंग पर, दाई जांघ पर अथवा दांए कंधे पर गिरना आर्थिंक संकट की ओर इशारा देता है। ऐसी स्थिति में आप पैसों को लेकर विशेष सतर्क रहें।


नल का रिसाव :- घर में लगे नल अगर रिसाव कर रहे है तो तुरंत नल का दुरुस्त कराएं। ये लक्ष्मी के नाराज होने के स्पष्ट संकेत है। इसे इत्तफाक तो बिल्कुल न समझे। पानी का रिसाब को शुभ नहीं माना गया है। वहीं बच्चों के द्वारा पैंसिंल अथवा कलम से जमीन पर लकीरें खींचने लगे तो ये भी आर्थिंक हानि के संकेत है। इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा अब आप पर नहीं है।


मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न :- मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा के लिए रहे। इसके लिए आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। शुक्रवार को मां लक्ष्मी के कृपा के लिए आप व्रत भी रख सकते है। इस दिन खास तौर पर पीपल व बबूल के पेड़ पर जल अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आप को धन की कभी कमी नहीं होगी।
 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post