BNN News

 


बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के बेहटा कालीस्थान में श्री श्री 108 श्री ग्राम डिह्वार शिव शक्ति पूजा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बीपीआरओ गौतम आनंद, बीसीओ संजीत कुमार, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य आनंद झा, सेंट्रल बैंक के प्रबंधक आशीष झा और नारायण जी झा सहित अन्य अतिथियों को समिति के सदस्यों द्वारा बारी बारी से पाग-दोपटा व माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करतें हुए सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि संस्कृत और मैथिली विश्व की सबसे मधुर भाषा है। समाज में जो कुरीति व्याप्त हो गया है। सभी कुरीति को इस तरह का आयोजन और मंत्रोच्चार से नाश होगा एवं शुद्ध वातावरण का निर्माण होगा। जबकि बीपीआरओ गौतम आनंद ने कहा कि यह बाबा विद्यापति की धरती है। बाबा विद्यापति की रचनाओं से आकर्षित होकर भगवान भोलेनाथ उगना के रूप में अवतरित होकर चाकरी करना स्वीकार किये थे। मौके पर आचार्य डा. त्रिभूवन कुमार झा, पंडित नीलांबर झा, पंडित इंद्रकांत मिश्र, पंडित इंद्रकांत झा, गिरिधर शास्त्री, रौशन कुमार मिश्र, सतीश झा और यजमान मणिकांत झा तथा समिति के आलोक कुमार झा, राहुल कुमार झा, कन्हैया झा, प्रहलाद झा, त्रिलोक झा, मुरलीधर झा, आनंद झा, पूजारी संजय झा, अभिषेक झा, गोविंद झा, भरत कुमार दास, मनीष झा, गिरीश झा, राहुल झा, वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। दूसरी ओर समिति द्वारा आयोजित बधाई महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला के प्रसिद्ध गायक कंचन पांडेय, ज्योति प्रिया, जिया सिंह, आलोक, छोटु बिहारी, आशुतोष कुमार सहित अन्य कलाकारों ने एक पर एक मैथिली भगवती गीत, नचारी और होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post