बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी उपकारा में बुधवार को अहले सुबह छापेमारी की गयी। छापेमारी एसडीएम अशोक कुमार मंडल और एसडीपीओ अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी। पदाधिकारियों के टीम के द्वारा लगभग दो घंटें तक छापेमारी की गयी। जिसमें एक एक वार्ड की गहनता पूर्वक तलाशी ली गयी। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी प्रकार के आपत्तिजनक सामग्री नही मिलने की बात पदाधिकारियों द्वारा कही गयी है। छापेमारी के बाद जानकारी देते हुए एसडीएम अशोक कुमार मंडल ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में सुबह पांच बजे छापेमारी की गयी। उपकारा में वर्तमान में चौबीस वार्ड में करीब तीन सौ कैदी रह रहे है। उन सभी वार्डो की गहन जांच की गयी। साथ ही खाली पड़े मेनटल, सेल, किचेन और परिसर सहित अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गयी। उन्होंने कहा कि किसी वार्ड से या अन्य स्थानों से भी किसी प्रकार की आपतिजनक सामग्री बरामद नही हुई है। छापेमारी के दौरान जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, कई थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।