
बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बनकट्टा में शराब की छापेमारी करने के गयी पुलिस के साथ गलत व्यवहार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तारी करेगी।
बेनीपट्टी के सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार के बयान पर बनकट्टा के उमेश महतो, नन्हकी महतो, उमेश महतो की पत्नी, राजू पासवान, संतोष पासवान, राहुल पासवान, मनिया देवी, पानो देवी, दशरथ पासवान, ललन पासवान, अग्निदेव पासवान, जीतेन्द्र पासवान व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
वादी ने आरोपियों पर पुलिस विरोधी नारेबाजी, गाली-गलौंज करने, उग्र होकर पुलिस पर हमला करने व खदेड़ने का आरोप है। बता दे कि 24 मार्च की सुबह बेनीपट्टी पुलिस राज्य पुलिस मुख्यालय के सूचना पर बनकट्टा के उमेश महतो के घर छापेमारी के लिए गई थी।
जहां शराब बरामदगी के बाद साक्षियों के हस्ताक्षर कलमबद्ध करने के सवाल पर हंगामा हो गया था। लोगों ने पुलिस को खदेड़ कर करीब आधा किमी तक दौड़ा दिया था। जबकि, उमेश महतो के घर से शराब की बरामदगी भी हुई थी।