बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के नवमनोनित एमएलसी घनश्याम ठाकुर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटैया रोड स्थित विवाह भवन के सभागार में अभिनंदन किया। 

श्री ठाकुर समेत एमपी डॉ अशोक यादव, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, लोजपा के जिलाध्यक्ष बचनू मंडल आदि नेताओं ने अभिनंदन किया। 

एमपी श्री यादव ने कहा कि भारत में कई राजनीतिक दल है, लेकिन, भाजपा ही वो पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस पार्टी में बूथ कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है। 

श्री ठाकुर गत 40 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे थे। इनके कार्यकाल में भाजपा काफी मजबूत हुआ। पार्टी ने इन्हें सही समय पर सही जगह दी है। 

वहीं श्री यादव ने कहा कि अब घनश्याम ठाकुर के एमएलसी बन जाने से मधुबनी का विकास तेजी से होगा। हर तरह से जोर दिया जाएगा। 

वहीं बचौल से श्री ठाकुर के राजनीति के शुरुआती दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि घनश्याम ठाकुर काफी मेहनत व जनहित के कार्य किए है। 

अब इन्हें विधान परिषद् में बैठकर काम करना है। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता भवानंद झा ने किया। 

कार्यक्रम को भाजपा के अरेड़ मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, उच्चैठ मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, लाल गोविन्द झा, गिरिधारी झा मुन्ना, अजय झा पंजिकार, विवेकानंद झा, डॉ बागिशकांत झा आदि ने संबोधित किया। घनश्याम ठाकुर के अभिनंदन समारोह में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post