बेनीपट्टी(मधुबनी)। जदयू के प्रदेश नेतृत्व में पार्टी की सांगठनिक मजबूती के लिए प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश नेतृत्व ने बेनीपट्टी के निवर्तमान अध्यक्ष शशिभूषण सिंह पर फिर विश्वास जताया है। शशिभूषण सिंह बेनीपट्टी प्रखंड के शाहपुर के निवासी है। श्री सिंह समता पार्टी के समय से ही नीतीश कुमार के साथ रहे है। उनके प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर जेडीयू के पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप कुमार चौधरी, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, जेडीयू के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार झा बासु, डॉ अमरनाथ झा, अभिषेक झा, फिरन चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, सच्चिदानंद झा, कन्हैया चौधरी, प्रेमशंकर राय आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी को हर स्तर पर मजबूती मिलेगी। वहीं कार्यकर्ताओं को भी बल मिलेगा।