बेनीपट्टी(मधुबनी)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जांच में तेजी आ गई है। बेनीपट्टी व अरेड़ पुलिस ने संयुक्त रुप से एसएच-52 पथ पर सघन वाहन जांच की। वाहन जांच में त्रुटि पाये जाने पर जुर्माना वसूल किया गया। बेनीपट्टी थाना पुलिस ने थाना के सामने मुख्य पथ पर बैरियर लगा कर वाहन जांच की। वाहन जांच में 13 बाईक कागजात के अभाव में धराएं। जिससे देर शाम 13 हजार जुर्माना वसूल कर गाड़ी को मुक्त किया गया। वहीं अरेड़ पुलिस ने वाहन जांच कर एक बाईक को कागजात के अभाव में जब्त कर एक हजार जुर्माना वसूल कर गाड़ी को मुक्त किया। उधर, शुक्रवार की दोपहर बेनीपट्टी व अरेड़ पुलिस ने पुनः सघन वाहन जांच की। अरेड़ पुलिस ने पौना मोड़ के समीप वाहन जांच की। इस दौरान थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार व अवर निरीक्षक रामचन्द्र प्रसाद पुलिस बल के सहयोग से जांच कर रहे थे। वहीं बेनीपट्टी थाना के सामने एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह वाहन जांच कर रहे थे। एसएचओ श्री सिंह ने बताया कि वाहन जांच अभियान चलाने का सख्त निर्देश है। उन्होंने बताया कि वाहन जांच में बाईक के स्वामित्व प्रमाणपत्र, लाईसेंस, हेलमेट व बीमा के कागजात की विशेष तौर पर जांच की जा रही है। उधर, अचानक एसएच-52 पथ पर वाहन जांच होने से बाईक चालकों में हड़कंप मचा रहा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post