बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेड़ थाना क्षेत्र के नरही गांव में हुई चोरी का खुलासा होता कि बीती रात फिर, अरेड़ थाना क्षेत्र के झोझी गांव में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बना दिया। अज्ञात चोरों ने झोझी गांव के उदयकांत झा के पुत्र घनश्याम झा के घर से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने घर में आराम ने पेटी-बक्सा सहित गोदरेज को क्षतिग्रस्त कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार झोझी गांव के घनश्याम झा कुच बिहार में नौकरी करते है। पूरे परिवार के सदस्यों के साथ वहां रहते है। गृहस्वामी के नहीं होने के कारण चोरी से कितने की क्षति हुई है। इसका खुलासा नहीं हो सका है। उधर, ग्रामीणों ने घनश्याम झा के सूने घर में चोरी की घटना की सूचना अरेड़ पुलिस को दी है। वहीं गृहस्वामी चोरी की सूचना पर कुचबिहार से गांव के लिए रवाना हो गए है। जिसके बाद चोरी के आकलन व प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। हालांकि, गृहस्वामी के अनुसार घर में नकदी व जेवरात थे। अरेड़ के एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि सूचना पर जांच की जा रही है। गृहस्वामी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post