हरलाखी (मधुबनी)। हरलाखी बीजेपी मंडल की ओर से उमगांव में पार्टी कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया । मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा जनसंघ के स्थापना की गई थी। जिसके बाद आज भाजपा के शासनकाल में हिंदुस्तान अपनी अलग पहचान कायम की है। देश के विकास एवं समृद्धि के लिए सोच रही है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर नेता थे। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर हरलाखी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पलटन झा, रामबाबू यादव, हरि मोदी, राम कृपाल महतो, प्रमोद ठाकुर, केशव सिंह, रामप्रीत महतो, सुनील प्रसाद, किशोरी महतो, दिलीप यादव, जीवछ राम, कमलेश पासवान, राम सोगारथ ठाकुर, श्रवण नायक, कमलेश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Follow @BjBikash