हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के सभी शिवालय बुद्धवार को हर हर महादेव से गुंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से महादेव का जलाभिषेक किया। चतुर्दशी व्रत करने वाले श्रद्धालु बुधवार की अल-सुबह से ही हर हर महादेव की जयघोष के साथ जलाभिषेक करने में जुटे रहे। जो देर संध्या तक जारी रहा। कलना गांव के कल्याणेश्वर महादेव स्थान, कमतौल के मनोकामनानाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करते हुए जयघोष लगाते रहे। बता दे कि हरलाखी के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग की स्थापना राजा जनक ने की थी। जो आज भी पूरे बिहार ही नहीं, बल्कि नेपाल तक प्रसिद्ध है। जहां के श्रद्धालु पहुंच कर महादेव का जलार्पण करते है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post