बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्र के बेतौना-करहारा मार्ग में बने नवनिर्मित पुल के निकट पहुंचपथ नही बनाया गया है। कार्य एजेंसी द्वारा केवल पुल का ही निर्माण कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करोड़ों की लागत से बेतौना-सोहरौल-करहारा मार्ग में पुल निर्माण कराया गया है। पुल निर्माण के काफी दिन बीतने के बाद एप्रोच का निर्माण नही हो सका है। जिसके कारण आधे दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को इस मार्ग से आवागमन के दौरान पुल के निकट कठिनाई झेलनी पड़ती है। इतना ही नही पुल निर्माण स्थल के निकट दोनों साइड से आमने सामने गड्ढ़ा है। जहां रेलिंग नही दिया गया है, जिसके कारण कभी भी वाहन गड्ढ़े में जाने और भीषण घटना घटने की आशंका से नकारा नही जा सकता है। कई लोगों ने बताया कि पुल तो बना दिया गया, मगर एजेंसी द्वारा एप्रोच अब तक नहीं बनाया गया है। पुल पर चढ़ने और उतरने के समय उलटने की संभावना बनी रहती है। कार्य एजेंसी पुल निर्माण कर एप्रोच बनाये बगैर गायब हो गयी है। विभाग को भी अवगत कराया गया है, मगर अबतक कोई सुधि नही ली गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post