बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाना में  फुल कुमार महतो समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपी के फरार होने की बात सामने आ रही है। वादी ने बताया कि उसकी पुत्री नाबालिग है। आरोपी उसके पुत्री के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। जिससे तंग आकर उसकी शादी तय कर दी। आगामी 30 अप्रैल को उसकी शादी निर्धारित कर दी गई। उधर, 22 फरवरी के शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी पुत्री भगवती स्थान में दीप जलाने के लिए गई। जहां आरोपी उसे बहला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वादी ने बताया कि उनकी पुत्री रोते हुए घर पहुंची, पूरी घटना की जानकारी दी। तब उसके घर शिकायत करने के लिए गया तो आरोपी का पिता मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कांड दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post