बेनीपट्टी(मधुबनी)। किसान नेताओं के आह्वान पर शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर भाकपा-माले के नेताओं ने चक्का जाम कर केन्द्र सरकार के कृषि कानून को वापस लेने की जोरदार मांग की। खेग्रामस बेनीपट्टी के नेतृत्व में चक्का जाम किया। जिला सचिव बेचन राम ने कहा कि केन्द्र की तीनों कृषि कानून से किसानों को नुकसान होगा। इसके लिए इस कानून को वापस लेना होगा। इससे पूर्व नेताओं ने बैनर लेकर बाजार का भ्रमण कर किसानों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान माले के प्रखंड सचिव श्याम पंडित, राम विनय पासवान, सोनधारी राम, बुधू राम, मकुंती देवी, विवेकी सदा, तेतर पासवान, रामप्रित पासवान, मो. मुस्तकीम, शिवराम, दुखी पासवान, विन्दे सदा सहित कई नेताओं ने चक्का जाम में भाग लेकर संबोधित किया।