हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी में वार्ड विखंडीकरण पर लोगों के शिकायत को देखते हुए हरलाखी बीडीओ ने स्पष्ट कर दिया है। बीडीओ सह आरओ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि वार्ड विखंडीकरण में 2016 के मतदाता सूची को आधार बनाया जाएगा। हालांकि, पूरे पंचायत में विखंडीकरण का काम खत्म हो चुका है। हरलाखी में औपबंधिक मतदाता सूची के प्रकाशन होते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि सभी दावा आपत्ति के निदान का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 2016 पंचायत चुनाव के सूची के आधार पर दावा आपत्ति स्वीकार किया जायेगा। बीडीओ ने बताया कि अब तक जमा किए गए 1717 दावा आपत्ति में 1451 स्वीकार कर लिए गए हैं। वहीं 266 को अस्वीकार कर दिया गया है। जो 2016 के मतदाता सूची के अनुरूप नहीं था। बीडीओ ने बताया की दावा आपत्ति का निदान कर शीघ्र मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post