हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल स्मृति भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दो दिवसीय अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संचालन विधानसभा संयोजक देवेन्द्र यादव ने की। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण कुमारी झा, जिलाध्यक्ष शंकर झा, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर व घनश्याम ठाकुर मौजूद थे। प्रशिक्षण में पार्टी के इतिहास व विकास, विचार परिवार, 2014 के बाद भारतीय राजनीति में आए बदलाव में पार्टी का योगदान, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा व पार्टी की विचारधारा समेत कई पहलूओं पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। शिविर में रामकृपाल महतो, पलटन झा, हरी मोदी, रामबाबू यादव, विकास पासवान, प्रमोद ठाकुर, बंटी सिंह, संतोष साह, रामबाबू साहनी, रमन मिश्र, दीपक कुमार, लक्ष्मण पासवान, नंदकिशोर साह, शिवजी ठाकुर, किशोरी महतो, शम्भू नाथ प्रसाद व राजीव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post