बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बाबा विश्वभंर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर निधि समपर्ण अभियान के संचालन के लिए विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कार्यवाहक अतुल कुमार ने कहा कि वर्षों के बाद अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। जिसमें प्रत्येक हिंदूओं से कुछ न कुछ धन लेकर मंदिर निर्माण समिति को भेजा जाएगा। इसकी शुरुआत 15 जनवरी से 27 फरवरी तक पूरे देश में होगा। श्री कुमार ने कहा कि इसके लिए पंचायत स्तर पर कमेटी बना दी गई है। जो हर हिंदू के घर-घर जाएगा। वहीं राम मंदिर निर्माण के संबंध में भी जानकारी देगा। इसके लिए टोली का संगठन तैयार कर दिया गया है। श्री कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत टोली हर व्यक्ति तक जाएगी। समाज के हर वर्ग तक जाएगी, क्योंकि, राम के लिए एक गिलहड़ी से लेकर नल-नील और विभिषण तक एक है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। उन्होने कहा कि धन संग्रह कर सीधे श्रीराम जन्मभूति तीर्थ क्षेत्र के खाता में भेज दी जाएगी। खाता में भेज दिए जाने के बाद कोषाध्यक्ष को हिसाब देने का प्रावधान किया गया है। बैठक में बेनीपट्टी प्रखंड अभियान प्रमुख मुकुल झा, सह अभियान प्रमुख त्रिलोक झा, नगर अभियान प्रमुख नित्यानंद झा, खंड कोषाध्यक्ष मुकेश गिरि, हेमानंद झा, प्रो. योगानंद झा, आयुष सिंह, अशोक सिंह, मोहन गिरि, रवि कुमार, ललन झा, योगेन्द्र गिरि, भगवान नायक, प्रमोद कुमार, खंड संघचालक भोगेन्द्र नारायण झा, खंड पालक सहदेव जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment
0
Comments
Receive all tweets via Twitter. Just Click the Follow Button Below...
0 Comments