बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल के खिरहर के धरोहरनाथ महादेव मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर समाजसेवी शशांक शेखर ने गरीब व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। श्री शेखर ने संक्रांति के मौके पर करीब पांच हजार कंबल गरीब, वृद्ध व लाचार व्यक्तियों को प्रदान किया। 

कंबल वितरण का शुभारंभ हरलाखी के अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने करीब एक दर्जन लोगों को अपने हाथों से कंबल देकर किया। सीओ ने कहा कि हर संपन्न व्यक्ति को समाज के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए। खासकर, मकर संक्रांति पर दान करना सदियों से परंपरा रही है। इस पर्व में हर व्यक्ति एक न एक व्यक्ति को जरुर कुछ न कुछ दान में देता रहा है। वहीं सीओ ने कहा कि शशांक शेखर जैसे युवाओं को आज समाज की जरुरत है। जो लोगों को हरसंभव मदद कर सके।

शशांक शेखर ने बताया कि वो समाज के लिए शुरु से ही करते आ रहे है। हर जरुरतमंद को मदद करना उनकी प्राथमिकता रही है। कुछ दिनों से मौसम मे आये बदलाव के बाद भी गरीब लोग खासकर वृद्ध लोग गर्म वस्त्र के अभाव को झेल रहे थे। उन्होंने अचानक कंबल वितरण की सोच के साथ तुरंत कंबल की खरीदारी कर वितरण कर दिए। 

श्री शेखर ने कहा कि दान करने से धन कम नहीं होता है। वैसे भी हर सुखी-संपन्न व्यक्ति को गरीब की मदद करने के लिए भगवान भी कहते है। मौके पर कंबल पाकर लोग खुशी-खुशी आयोजनकर्ता को आशिर्वाद देते हुए जा रहे थे। मौके पर खिरहर के पूर्व मुखिया आदि कई स्थानीय लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post