बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली पंचायत के पीडीएस विक्रेताओं पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाये है। उपभोक्ताओं ने पीडीएस विक्रेता रीता देवी पर नवंबर माह का आवंटित निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। 

वार्ड न0-05 के उपभोक्ता जानकी देवी, विमल देवी, रेणु देवी, देवकी देवी, उर्मिला देवी, काली देवी, मुन्नी देवी, जयकाला देवी, उषा देवी, रुपा देवी, संजीला देवी, दुखनी देवी, रीता देवी, चंदर यादव, कारी यादव, नरेश यादव, गंगा देवी, सुमित कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि पीडीएस विक्रेता के द्वारा राशि का खाद्यान्न के समय ही ई पॉश मशीन पर अंगूठे का निशान लेकर निःशुल्क खाद्यान्न का उठाव कर बिक्री कर लिया।

उपभोक्ताओं ने पीडीएस विक्रेता पर कई गंभीर आरोप लगाये है। वहीं उपभोक्ताओं ने बताया कि डीलर का व्यवहार भी काफी खराब है। उपभोक्ताओं के साथ हमेशा गलत व्यवहार करते आ रहा है। उपभोक्ताओं ने एसडीएम से तत्काल उक्त पीडीएस विक्रेता पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post