बेनीपट्टी(मधुबनी)। हमारा समाज हमेशा से आर्थिंक रुप से कमजोर लोगों की मदद करता रहा है। इसलिए, हमारी संस्कृति आज तक जीवित है। इसे अधिक मजबूत करना होगा। ताकि, जरुरतमंद व्यक्ति समाज में आराम से रह सके। ये बातें भाजपा के एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने बुद्धवार को चानपुरा पछिवारी टोल में उगना सोशल वर्क फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण के मौके पर कही।

श्री महासेठ ने कहा कि ये क्षेत्र हमेशा से ही बाढ़-सुखाड़ से प्रभावित रहा है। कई मौको पर इस क्षेत्र में आना पड़ा है। यहां की स्थिति बाढ के समय में काफी खराब हो जाती है। ऐसे में कोई संस्था इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम करता है, तो वाकई बहुत बड़ी बात है। इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है। वहीं उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे लोगों का सामान मुहैया कराना काफी सुखद है। इसके लिए संस्था का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जो भी आवश्यकता होगी, संस्था को सहयोग भी दिया जाएगा। 

इससे पूर्व कन्हैया चौधरी ने आगत अतिथियों का स्वागत पाग-दोपट्टा से किया। संस्था के निदेशक अमित रंजन चौधरी ने बताया कि संस्था की ओर से एक सौ कंबल, एक सौ पांच स्कूल बैग, कॉपी, कलम व पेन का वितरण किया गया। मौके पर अयोध्या नाथ झा, रौशन मिश्र, गोविन्द झा, उमाशंकर गुप्ता, समाजसेवी विमल चन्द्र चौधरी,  शिवकुमार चौधरी, नवीन चौधरी, अपूर्व रंजन, भास्कर चौधरी, नीरज कुमार आदि लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post