आखिरकार बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। आज मंगलवार को बिहार बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आज संवाद में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसके पहले शनिवार को ही नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी। आज की कैबिनेट मीटिंग में कुल 11 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें बेनीपट्टी को नगर पंचायत बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया है।
बता दें कि शनिवार को बिहार कैबिनेट ने बिहार में नए 103 नगर पंचायत बनाये जाने की घोषणा की थी, लेकिन उस सूची में बेनीपट्टी का नाम नहीं आने से लोगों में आक्रोश व्याप्त था। जिसके बाद बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा ने रविवार को उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास व आवास मंत्री के नाम पत्राचार कर बेनीपट्टी को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग की थी, जिसे मान लिया गया है।
बेनीपट्टी नगर पंचायत