बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित बुनियाद केंद्र के पास अभी भी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं नही है। जिसके कारण कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सभी अनुमंडल मुख्यालय में बुनियाद केंद्र की स्थापना किया है। ताकि दिव्यांगों को समुचित इलाज के लिये कहीं दूर नही जाना पड़े। साथ ही सभी सुविधा और सरकार से मिलने वाली सभी प्रकार का लाभ सहज ही प्राप्त हो सके। मगर बेनीपट्टी में बुनियाद केंद्र कई मुलभूत सुविधा अभी भी उपलब्ध नही है। अनुमंडल कार्यालय परिसर में दक्षिण दिशा में सबसे साइड में उपकारा के पूर्वी भाग से सटे बुनियाद केंद्र को खुद का स्थायी रास्ता नही है। जिसके कारण यहां आने जाने वाले चिकित्सकों, कर्मियों और दिव्यांगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि उक्त केंद्र के समीप उपकारा के पुलिस कर्मियों का आवास है, और उसी आवास पर आने जाने के लिये एक क्षतिग्रस्त रास्ता है। वर्तमान में फिलहाल उसी रास्ते से बुनियाद केंद्र पर भी आना जाना होता है। बुनियाद केंद्र के कर्मियांं द्वारा पदाधिकारियों से लेकर विभाग तक को इस संबंध में अवगत कर दिया गया है। मगर अब तक इस समस्या के समाधान के दिशा में कोई सार्थक पहल तक नही की गयी है। इतना ही नही बल्कि उक्त केंद्र के पास खुद का चापाकल भी नही है। हालांकि कर्मियों ने केंद्र पर आने जाने के लिये रास्ते की समस्या को छोड़ सभी सुविधा केंद्र के अंदर उपलब्ध रहने की बात कही।