बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना परिसर में रविवार की देर संध्या दंडाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता के उपस्थिति में शराब का विनिष्टिकरण किया गया। थाना परिसर के एक कोने में गड्ढा की खुदाई कर जेसीबी से सभी शराब की बोतल को नष्ट कर जमींदोज कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी थाना कांड संख्या-326/19, 348/19, 361/19, 43/20, 71/20, 73/20, 188/20, 201/20, 221/20, 223/20, 245/20, 252/20, 261/20, 263/20, 265/20, 266/20, 272/20 व बेनीपट्टी थाना कांड संख्या-273/20 में बरामद करीब ढाई हजार लीटर नेपाली व विदेशी शराब की बोतल को नष्ट किया गया। बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त विनिष्टिकरण वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार किया गया है। मौके पर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।