बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्यौंथ गांव में एक युवक ने फंसरी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतक की पहचान सीतेश कुमार (25) के रुप में की गई है। इस संबंध में मृत युवक की मां शीला देवी ने थाना में यूडी कांड अंकित कराई है। दर्ज कांड के अनुसार मृतक गांजा का सेवन करने के कारण कुछ वर्षों से मानसिक विक्षिप्त जैसा व्यवहार करता था। बुद्धवार को मृतक की मां अपने बड़े पुत्र के साथ काली पूजा देखने के लिए गई थी। देर शाम करीब साढ़े छह बजे घर वापस आयी तो घर का गेट बंद था। जिसके बाद वादिनी ने घर के खिड़की से झांक कर देखा तो उसका पुत्र फंसरी पर लटका मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जानकारी मिल पाएगी।
Post a Comment
0
Comments
Receive all tweets via Twitter. Just Click the Follow Button Below...
0 Comments