बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के गैवीपुर के बलहा पोखरा के समीप मछली मारने के कहासुनी पर मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दो युवक जख्मी हो गए है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कांड के दो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गैवीपुर के प्रवीण कुमार झा, नवीन कुमार झा बलहा पोखरा में मछली मार रहे थे। इस दौरान महमदपुर के अमरेन्द्र कुमार सिंह पहुंच कर मछली मारने से डांट डपट शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त कहासुनी कुछ ही देर के बाद अचानक माहौल गर्म हो गया। एक पक्ष के विशेश्वर भारती के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के संजय सिंह के पैर में जख्म हो गया। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खिरहर के सेमली गांव के विशेश्वर भारती से महमदपुर के अमरेन्द्र कुमार सिंह, संजय सिंह, विरु सिंह, राणा सिंह व पांच-सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराई। वहीं संजय सिंह ने प्रवीण कुमार झा, नवीन कुमार झा सहित दस-पंद्रह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराई है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।
Post a Comment
0
Comments
Receive all tweets via Twitter. Just Click the Follow Button Below...
0 Comments