बेनीपट्टी(मधुबनी)। पति-पत्नी के संबंध के गहराई का असर अब विधानसभा चुनाव में भी दिख रहा है। बेनीपट्टी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवारी दे रहे नीरज झा के बीमार हो जाने के स्थिति में उनकी पत्नी अनिता झा मैदान में उतर गई है। श्रीमती झा के मैदान में आ जाने से वोट का समीकरण पल-पल बदल रहा है। वहीं श्री झा के तमाम कार्यकर्ता इन दिनों मैं भी नीरज झा कैंपेन चला रहे है। जो काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, नीरज झा करीब एक वर्षो से बेनीपट्टी में लगातार क्षेत्र भ्रमण के साथ लोगों के हर दुख-सुख में साथ रहे है। इन दिनों चुनावी सरगर्मी में काफी क्षेत्र भ्रमण व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना पड़ा। जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ गया। बताया जा रहा है कि नीरज झा का इलाज पटना के एम्स में चल रहा है। इलाजरत फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों की संवेदना भी काफी तेजी से नीरज झा के साथ मूव कर रहा है। गौरतलब है कि नीरज झा की पत्नी अनिता झा शनिवार को बेनीपट्टी के पश्चिमी इलाकों में देर शाम तक लोगों के घर-घर गई। जहां अपने पति के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील की।