हरलाखी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के पोतगाह-हटवरिया नहर रोड में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान कसेरा हुसैनी टोल निवासी 25 वर्षीय मो. अंसारुल के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई गई है। जानकारी के अनुसार युवक नहर किनारे मछली मारने के लिए चचरी लगाकर बैठा हुआ था। तभी सामने से आ रही वाहन ने उसे ठोकर मार दी और बाइक सवार वहां से फरार हो गया। जिसकी समय पर लोगों को जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, जब लोग युवक की खोजबीन करने लगे तो वह नहर किनारे बेहोश मिला। वहां से उसे घर लाया गया। शुक्रवार की सुबह मृतक के परिजन व ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह हरलाखी थाना के एएसआई शिवजी सिंह व एएसआई धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ मृतक के गांव पहुंच गए। लेकिन ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। उसके बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता शब्बीर अहमद के समझाने बुझाने पर ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। वहीं जानकारी मिलते ही सीओ सौरभ कुमार व एसएचओ प्रेम लाल पासवान भी ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचें। सीओ ने पीड़ित परिजन को मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंचायत के मुखिया पति धर्मनाथ मंडल ने पीड़ित परिजन को तत्काल अंत्येष्टि के लिए 3 हज़ार रुपये दिए।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post