बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के एक विवाहिता ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। वादिनी गुड़िया कुमारी ने महमदपुर के मुकेश ठाकुर, सुकेश ठाकुर, उपेन्द्र ठाकुर, रुकेश ठाकुर, मदन ठाकुर, ज्योति ठाकुर सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। वादिनी ने बताया कि मुकेश ठाकुर से उसने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया। जिसके बाद मधुबनी में किराए के मकान में रहने लगी। इस दौरान उसके पति व एक वकील उससे सादा कागज पर हस्ताक्षर लेकर कहा, कि अब अपने ससुराल जा सकती हो। महिला ने बताया कि जब वो ऑटो से आ रही थी तो आरोपियों ने सरिसब गांव में घेरकर मारपीट कर बीस हजार नकद समेत अन्य सामान छीन लिए। उधर, आरोपियों ने महिला के आरोप से इंकार किया है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कांड दर्ज कर जांच की जा रही है।