बेनीपट्टी(मधुबनी)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को बेनीपट्टी थाना पर सीओ पल्लवी कुमारी व एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से शस्त्रों का सत्यापन किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को कुल छह शस्त्रों का सत्यापन किया। जिसमें डॉ पीआर सुल्तानियां, अधिवक्ता सुधीर कुमार झा, डॉ के के चौधरी, हर्ष नारायण ठाकुर, अनिल कुमार झा सहित छह लोगों के शस्त्र का सत्यापन किया गया। एसएचओ ने बताया कि बेनीपट्टी में कुल तीन दर्जन शस्त्रों का सत्यापन किया जाना है। इसके लिए सभी को जानकारी दी जा चुकी है।