बेनीपट्टी(मधुबनी)। सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने उच्चैठ के केवीएस कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधान पार्षद ऐच्छिक कोष से 14 लाख 63 हजार की लागत से बने भवन का उदघाटन किया। इस अवसर पर मंत्री सहित अन्य उपस्थित लोगों को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया। मंत्री ने भवन का उद्घाटन कर कॉलेज परिसर में पौधारोपन भी किया। इस दौरान मंत्री श्री झा ने कहा कि मिथिला के दो महाविभूतियों के नाम पर केवीएस कॉलेज है। भारतीय साहित्य के क्षेत्र में महाकवि कालिदास को चुनौती देने वाला अब तक पैदा नही हुआ है। दोनों विभूतियों ने मैथिली भाषा के विकास के लिए सबसे बड़ा काम किया है। दो विभूतियों के नाम पर प्रसिद्ध यह कॉलेज अपने आप में पूजनीय है। भारत सरकार द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें उच्चैठ से उग्रतारा को जोड़ना है। ऐसा होने के बाद यह स्थान विश्व पटल पर प्रसिद्ध हो जाएगा। इस विद्यालय या फिर इसके आस पास महाकवि कालिदास और विद्यापति की प्रतिमा स्थापित किये जाने की आवश्यकता है। इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। पिछले साल से उच्चैठ कालिदास महोत्सव का शुभारंभ हुआ है, जो प्रत्येक वर्ष चलेगा। मंत्री ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है। यह बिहार के मतदाताओं के अनुकूल है। जब जब एनडीए गठबंधन चुनाव लड़ा है, तब तब बड़ी जीत हासिल की है। आगामी विधानसभा चुनाव में एसडीएम 220 सीटो पर विजयी पताका लहराएगी। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हरेंद्र मोहन, प्रो. योगानंद झा, प्रो. मदन कर्ण, दिनेश झा, नारायण जी झा, नरेश यादव, लाल गोविंद झा, जय प्रकाश साह, रामवृक्ष राम, फूलकांत झा, सत्यम झा, राजकमल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post