बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के बसैठ पंचायत के चार वार्डो के परिवारों ने जलनिकासी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी कुछ स्थानों हल्का पानी लगी हुई है, जिसे निकाले जाने का कार्य किया जा रहा है। एक दर्जन से अधिक दमकल लगाकर दो दिनों से मुखिया सहित अन्य प्रतिनिधियों के नेतृत्व में जलनिकासी का कार्य किया जा रहा है। जिन वार्डो से जलनिकासी कर ली गई है वहां के लोग ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसैठ पंचायत के वार्ड 11, 12, 13 और 14 में वर्षा का पानी जमा हो गया था। चारों वार्डो के सैकड़ों घरों में बदबूदार पानी प्रवेश कर गया था। जिसके बाद लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया था। सैकड़ों परिवार घर छोड़कर डीकेबीएम सड़क पर शरण लिए हुए थे। मंगलवार को जलजमाव की समस्या पर चर्चा को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक हुई थी। जिसके बाद बीडीओ के निर्देश पर मुखिया और पंचायत सचिव के उपस्थिति में जलनिकासी का कार्य शुरू कराया गया। दो दिनों में अधिकांश घरों और सड़कों पर जमे पानी की निकासी कर दी गई। बांकि जिन स्थानों पर अब भी पानी लगा हुआ है, मुखिया के अनुसार गुरूवार की शाम या शुक्रवार की दोपहर तक पूर्णतः हर वार्डो से जलनिकासी का कार्य कर लिया जाएगा। वार्डो में घरों में घुसे वर्षा के पानी की निकासी के बाद वहां के लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नही रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, हालांकि इस संबंध में सकारात्मक पहल की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post