बेनीपट्टी(मधुबनी)। लोरिका बाबा चौक पर मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष के पुत्र की हुई निर्मम हत्या दुखट घटना है। दोषियों को पुलिस बख्से नही और निर्दोष फंसे नही, इस उसूल के साथ पुलिस कार्य करें। उक्त बाते पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ट कांग्रेसी नेता डा. शकील अहमद ने बेनीपट्टी में प्रेसवार्ता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि लोरिका बाबा चौक पर पिछले 10 वर्षो में एक दर्जन से अधिक हत्याएं हुई है, जो दुर्भाग्य पूर्ण है। लोरिका गांव बेनीपट्टी थाना और डूमरा साहरघाट थाना में पड़ता है, बीच का भाग काफी दूरी में खाली है। वहां लोगों ने एक पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की है। हम स्वयं विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर वहां कैंप स्थापना के लिए प्रयास करेंगे। डा. अहमद ने कहा कि पहले दिन पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। मगर हमारे प्रखंड अध्यक्ष ने तीन लोगों के निर्दोष होने की बात पुलिस के समक्ष खुद कही थी। कुल मिलाकर हमारे अध्यक्ष ने यह साबित किया है कि निर्दोष फंसे नही और दोषी किसी भी सूरत में बचे नही। उन्होंने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि हम वरीय अधिकारियों से भी इस कांड का जल्द उद्भेदन करने को लेकर बात करेंगे। प्रेसवार्ता में विधायक भावना झा, मो. शब्बीर अहमद, बैद्यनाथ झा, नलनी रंजन उर्फ रूपन, कृष्ण कुमार झा, विजय चौधरी, दीपक झा मंटू, सुकेश झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post